इतिहास

अमरिया फार्मेसी पारंपरिक अवधारणा और यूनानी हर्बल वैज्ञानिक पहलू का एक अनोखा मिश्रण है। यह बरेली के अग्रणी कम्पनियों की विकास यात्रा में से एक है। हमारे यहाँ उच्च गुणवत्ता और अत्यधिक प्रभावी यूनानी औषधियों का मिश्रण है। हम बहुत ही योग्य और अनुभवी लोगो के साथ अपनी उपस्थिति बनाने के लिए कठिन प्रयास कर रहें है। वर्तमान में हम 50 प्रकार के उत्पादो को विकासित कर रहें हैं, हमने इन उत्पादों को बहुत प्रभावशाली जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बनाने के कोशिश की है, जो सुरक्षित तरीके से  लोगों के रोगो की रोकथाम करती है।

हमारे यहाँ हर्बल और यूनानी प्रणाली का एक केन्द्र हैं,  जिसमें  हमारी अवधारणा कला, विज्ञान, और हर्बल निष्कर्ष  हैं।

इतिहासः सबसे पहले, अमरिया फार्मेसी हकीम अहमद सय्यद खाँन साहब के विन्रम मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पीलीभीत के एक छोटे से गांव अमरिया, से आरम्भ की गई थी। हकीम साहब यूनानी चिकित्सा प्रणाली में अपने समय के जाने माने व्यवसायी रह चुके है, और तब से आज तक सबसे अच्छे व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते है। अमरिया फार्मेसी का आरम्भ हकीम साहब ने अपने घर के कुछ क्षेत्रों से दो उत्पाद, अम्बरी तेल और क्यू रिंग लोशन से की थी, उस समय हकीम साहब की जेेब में पैसा नही था, केवल अपने सपनों और हकीम अजमल साहब की सदस्यता के तहत हकीम साहब ने काम शुरू किया, किन्तु आज उनके कठिन प्रयासों के महान परिणाम देखे जा सकते है।

अब, अमरिया फार्मेसी श्री अहमद अजीज के प्रबन्ध निदेशक के विनम्र मार्गदर्शन में 1997 के बाद उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में स्थित है। हकीम अज़ीज अहमद साहब के कठिन परिश्रम के बाद यह कम्पनी अब सफलता की ऊचाईयों तक पहुँच रही है। आज कम्पनी पूरे गौरव के साथ विभिन्न प्रकार के हर्बल उत्पादो की आपूर्ति कर रही है और इसके अलावा, आप तक बहुमूल्य दवाओं को पहुँचाने के लिए आॅनलाइन व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे आपकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ घर बैठै औषिधयाँ भी प्राप्त की जायेगी। यह पूरी गोपनीयता के साथ स्वास्थ्य परामर्श का अनूठा मंच है, हमारे यहाँ योग्य विशेषज्ञों की टीम हैं, जहाँ पर हम और आप पूरी गोपनीयता के साथ स्वास्थ्य परामर्श पर आॅनलाइन बात कर सकते है।
अमरिया फार्मेसी औपचारिक रूप से 1988 में अस्तित्व मे आयी। ईश्वर की कृपा से, यह हकीम अहमद सय्यद खाँन साहब के 25 साल के निरीक्षण एवं कड़ी मेंहनत और संघर्ष का एक सफल परिणाम है। हकीम साहब के निरंतर कठिन प्रयासों के कारण आज यह विकास के पथ पर है। हकीम साहब ने हकीम अजमल साहब, जो आपके गुरू है, उनके साथ मिलकर यूनानी प्रणाली महान लोगों द्वारा निर्धारित सिद्धान्तो पर काम किया।

हमारी अमरिया फार्मेसी ने गुणवत्ता के उद्देश्यों की समीक्षा करके निरंतर सुधार किये है, जो एक गुणवत्ता प्रणाली के माध्यम से उच्च गुणवत्ता यूनानी और हर्बल दवाओं से ग्राहको को संतुष्टि दे सके, हम अपने गा्रहको की सेवाओं और सन्तुष्टि के लिए हर संभव प्रयास कर रहें है। इसके लिए हमारे विशेषज्ञों द्वारा हमारे उत्पादों का अतिंम चरण तक परीक्षण किया जाता है।

हमारी कंम्पनी के दृश्य

  • यूनानी और हर्बल प्रणाली के उपचार की व्यवस्था हम सभी के लिए उपलब्ध कराना चाहते है।
  • हम स्वस्थ और रोगमुक्त मानवता के लिए अपना विशेष योगदान देना चाहते है।
  • हम आॅनलाईन संचार के माध्यम से स्वास्थ्य परामर्श लाभों को आसान बनाना चाहते है।

हमारी कंम्पनी के गुण

  • हम अपने साथ जुड़ने वालों को अपने उत्पादों के बारे में सत्य बताते है।
  • कठोर गुणवत्ता की जाँच के बाद समय पर उत्पादो की डिलीवरी की जाती है।
  • गुणवत्ता और मात्रा की जानकारी में कोई समझौता नही किया जाता है।
  • समाज के प्रत्येक भाग मे स्वास्थ्य देखभाल को पूरी जि़म्मेदारी से निभाते है।

हमारी कंम्पनी की योजना

  • हम संचार के साधनो के माध्यम से देश के दूर दराज़ के उपयोगकर्ताओं की उपयोगिता को पूर्ण करने का प्रयास कर रहे है।
  • भारत की सीमाओं के पार परामर्श और खरीद की सुूविधा आप तक पहँचाने का प्रयास कर रहे है।
  • हमारी सबसे बड़ी योजना ग्राहको की सन्तुष्टि और रोगमुक्ति करना है।

अमरिया फार्मेसी ने यूनानी प्रणाली के सिद्धान्तो को अपनाकर एक सुरक्षित तरीके से रोगो की चिकित्सा की है। हम यूनानी औषधियों की प्रणाली का स्वर्ण युग लाना चाहते है, क्योकि वह किसी रूप से हानि नही पहँचाती है, जिस कारण हम यूनानी औषधियों का युग लाना चाहते है, जिससे कि लोगो को प्राकृतिक उपचार मिल सके, और लोग कहे कि ‘‘इतिहास स्वयं को दोहरा रहा हैै‘‘ क्योकि यूनानी औषधियांे में किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नही होता है।