मोटापा

मोटापा या वज़न बढ़ना
मोटापा जीवन का सबसे बड़ा अभिशाप है, आज आधुनिक युग के सभी लोग स्वस्थ और फुर्तीले रहना चाहते है। क्योकि मोटापे का प्रभाव व्यक्ति के प्रत्येक कार्य में पड़ता है। अत्यधिक मोटापे के कारण व्यक्ति पेट भरकर खाना नही खा पाता हैं। व्यक्ति मोटापा शरीर में अपने साथ कई रोगो को लाता है, जो प्राणघातक भी हो सकते है। अत्यधिक मोटापा शरीर पर हानिकारक प्रभाव डालता है, और उच्च रक्तचाप, मधुमेह ह्नदय रोग, कैंसर आदि खतरनाक रोगो की उत्पत्ति करता है।
मोटापे से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को आहार में परिवर्तन करके रोका जा सकता है। आहार का परिवर्तन शारीरिक गतिविधियों की वृद्धि और व्यवहार में परिवर्तन करके वज़न कम करने में मदद करता है। अमरिया फार्मेसी की प्राकृतिक औषिधयाँ स्वास्थ्य में सुधार करके वज़न को कम करने मे मदद करती है।

मोटापे के लक्षणः

  • नींद के दौरान समय समय पर सांस लेने में कठिनाई होती है, जिसके कारण व्यक्ति ठीक से नीेद भी नहीं ले सकता है।
  • कैंसर के कुछ प्रकार उदाहरण के लिए पुुरूषों में, पुरूष ग्रन्थि और आंत का कैसर और महिलाओं में, स्तन और गर्भाशय कैंसर आदि।
  • पित्ताशय की थैली और जिगर के रोग।
  • हृदय रोग और हृदय की समस्यायें।
  • अवसाद, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रोल आदि।
  • शारीरिक गतिविधयों के कार्य में असर्मथता।
  • गंभीर जोड़ों का दर्द गठिया की समस्या।

मोटापे के कारणः मोटापा और वज़न बढा़ने के कई कारण हो सकते है, इनमें से कुछ निम्नलिखित है-

अत्यधिक लोग वसायुक्त भोजन करते है, जिससे शरीर में मोटापे की समस्या बढ़ जाती हैं।
आज के युग में श्रम बचाने वाले उपकरणों से कार्य किये जाते है, जिससे शरीर के अंगो को अधिक कार्य करने पड़ सकते है।
शराब पीने से भी वज़न बढ़ जाता है।

कुछ प्रकार की अवसाद रोधी औषिधयाँ भी वज़न बढ़ाने की समस्या उत्पन्न करती हैं।
आवश्यक्ता से अधिक खाना भी मोटापा बढ़ाता है।
आरामदायक वतावरण में काम करने वालोे की कैलोरी कम खर्च होती है। जिसके कारण वज़न अधिक बढ़ जाती है।

मोटापे के कारण होने वाले हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावः

  • मोटे लोगो में फेफड़ों में कई बार चर्बी जमा होने के कारण आॅक्सीजन का आना कम हो जाता है, जिससे श्वास लेने में कठिनाई होती है, और बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  •  मोटापा होने पर सम्पूर्ण भार पैरो पर होता है, जिससे कारण पैरो पर बुरा प्रभाव पड़ता है, और चलने में परेशानी होती हैं।
  • मोटापे और अत्यधिक वज़न के कारण शरीर को हिलाने के लिए पीठ ज्यादा टेढ़ी करनी पड़नी है, जिससे पीठ दर्द की समस्या निरंतर बनी रहती हैं।
  • मोटापे के कारण ह्नदय रोग, मधुमेह टाईप 2, स्तन और पेट का कैंसर आदि गंभीर रोग हो सकते हैं।
  • मोटे लोगों में निराशा का भाव अधिक आता है, क्योंकि वह स्वयं को अनाकर्षक समझते है।
  • व्यायाम न करने पर मोटापे के कारण मधुमेह की सम्भावना अधिक बढ़ जाती है।