अम्लता की स्वाभविक रूप से चिकित्सा

0

पेट हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पेट में समस्या होना, अनेक रोगो की उत्पत्ति का कारण बनता है। अम्लता पेट की एक ऐसी समस्या होती है, जिसमें पाचन क्रिया ठीक नही रहती है, और पेट के ऊपरी भाग में जलन और दर्द, होता है। आज समाज में हर जगह अम्लता की समस्या आम हो गयी है, भूख न लगना, डकारे आना, और गैस की समस्या बनी रहती है, यह जलन खाना खाने के बाद होती है। जब हम अधिक मिर्च मसाले वाला खाना खाते है।
तो पेट में एसिड का अधिक स्त्राव होने लगता है, और सीने में जलन पैदा होती है। इन समस्याओं का बार बार होना और किसी बड़ी बीमारी को जन्म दे सकता है।

अम्लता उपचार के कुछ घरेलू नुस्खें

अजवायन- अपच के इलाज के लिए बहुत लाभकारी है, और पेट की समस्याओं का समाधान करती है।

सौंफ- सौंफ पाउडर दिन में दो बार-बार गुनगुने पानी से सेवन करें।

काली मिर्च- काली-मिर्च आमाश्य रस का प्रवाह बढ़ाती है, और पाचन में मदद करती है।

सिरका- 1 चम्मच सेब का सिरका पानी के साथ लेने से पेट की अम्लता कम होती है।

अमरूद- अमरूद में कई तरह के गुण होते है, जो स्वास्थ्य और पेट के लिए लाभकारी होते है।

अदरक- अदरक के रस और नींबू के रस के साथ मिलाकर सेवन करें।

पपीता- पपीता पाचन क्रिया को ठीक करता है, खाना खाने के बाद थोड़ा सा पपीता खा लेने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।

गर्म पानी- गर्म पानी पेट के विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने का काम करता पेट की मांसपेशियों को आराम देता है।

यूनानी फार्मेसी की प्राकृतिक औषिधयाँः हमारी यूनानी फार्मेसी में पेट की समस्याओं का सुरक्षित तरीके से समाधान करने के लिए यूनानी और प्राकृतिक औषिधयों जैसे पुदीना, अजवायन, धनिया, सौंफ आदि के प्रयोग से बनाया है।
यह प्राकृतिक औषिधयाँ पेट दर्द, पेट के संक्रमण, पेट फूलना, अम्लता, अपच जैसी समस्याओं से राहत देकर पेट की मांसपंशियों को शक्ति देती है। चिकित्सीय परीक्षण के अनुसार पेट के लिए प्राकृतिक निदान ही सुरक्षित और महत्वपूर्ण होता है।
हमारी फार्मेसी में यूनानी औषिधयों के मिश्रण से कुछ चूरनों को बनाया है, इसका नियमित रूप से सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, और पेट की समस्याओं कों उत्पत्ति को भी रोकता हैं।

 

0%
0
Awesome
  • User Ratings (0 Votes)
    0
Share.

About Author

Leave A Reply